Back

होली और शबे ए बारात को लेकर अलर्ट,बेगूसराय के एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

Brief By Newsbrief / 5:31 PM on 07 Mar 2023


बेगूसराय (BEGUSARAI) :  होली और शबे ए बारात को शांति से मनाए जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरीके तैयार है. होली और शबे ए बारात को मद्देनजर रखते हुए बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार खुद बुलेट पर सवार होकर मार्च पर निकले. एसपी योगेंद्र कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस केर्मियों ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान होली और शबे ए बरात पर्व को लेकर पुलिस-पब्लिक रिलेशन को बेहतर बनाने के लिए एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व मे पुलिस लाइन से मोटरसाइकिल रैली रवाना हुई. इस दौरान पुलिस ने लोगों की समस्याओं को जानने और उसे नोट डाउन भी करने का काम किया. जिसके बाद मिली समस्याओं को एसपी व वरीय पुलिस पदाधिकारी के पास रिपोर्ट भी किया जाएगा

 

 

पुलिस पूरी तरह तैयारी

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेगूसराय पुलिस होली पर्व को लेकर पूरी तरह तैयारी है. आम लोगों तक पुलिस की पहुँच सरल बनाने हेतु बेगूसराय सहित जिले भर में पुलिस द्वारा एक साथ निर्धारित समय पर मोटरसाईकल पर फ्लैग मार्च निकाला गया. उन्होंने बताया कि होली एवं शबे ए बरात पर अगर किसी तरह की असामाजिक तत्वों के द्वारा गड़बड़ी की जाती है, तो उसके ऊपर कार्यवाही की जाएगी. साथ ही एसपी ने लोगों से यह भी अपील किया है कि होली एवं शबे ए बरात को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए.

Read more on Newsbrief