Back

समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद,हथियार के बल पर ग्रामीण बैंक से 10 लाख की लूट

Brief By Newsbrief / 10:51 PM on 01 Mar 2023


समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर में अपराधियों का हौसले बुलंद है.  एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए जिले उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर स्तिथ दक्षिण ग्रामीण बिहार बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा कि बाइक सवार चार की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बाल पर 10 लाख रुपये लूट लिए. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से फरार हो गए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH-28 किनारे दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक चांदचौर शाखा की है.

 

जांच में जुटी पुलिस 

 

घटना के संधर्भ में बताया जा रहा है कि बैंक खुलने के बाद चार अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे. इसके बाद हथियार के बल पर उन्होंने बैंक कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर कब्जे में ले लिया और 10 लाख रुपये लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से मुसरीघरारी की ओर फरार हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.  दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय बैंक पर पहुंचकर बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. अब देखने वाली बात होगी इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा क्या कार्रवाई  की जाती है.

Read more on Newsbrief