Back

किशनगंज में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने किया प्रदर्शन,सरकार के समक्ष रखी 21 सूत्री मांग

Brief By Newsbrief / 10:10 PM on 28 Feb 2023


किशनगंज (KISHANGANJ): किशनगंज में वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के पास आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं द्वारा सड़क जाम किया गया. ये जाम 21 सूत्री मांगो को लेकर की गई है, नियमित वेतन मान सहित अन्य मांगों को लेकर ये जाम किया गया है . जिसमे आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी लगाई. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा उनके मांगो को अनसुना किया जा रहा है. वही उन्होंने कहा  कि  अगर मांग पूरी नहीं होती तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा.   

 

जाम को हटवाया गया

 

वही जाम की सूचना के बाद एसडीओ अमिताभ कुमार गुप्ता,टाउन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को समझा बुझा कर जाम खुलवाया . जाम खुलने के बाद जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली.

Read more on Newsbrief