Back

कुहासा के कारण हुई दुर्घटना,कैदी को लेकर जा रही पुलिस गाड़ी पेड़ से टकराई

Brief By Newsbrief / 11:12 PM on 10 Jan 2023


पूर्णिया(PURNIA): पूर्णिया में कैदी को लेकर आ रही मोहनपुर ओपी पुलिस गाड़ी पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. विजुअल में आप देख सकते हैं कि किस तरह गाड़ी धू-धू कर जल रही है. घटना कृत्यानंद नगर थाना के गणेशपुर के पास पूर्णिया धमदाहा स्टेट हाईवे की है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मैच गई. घटना के बाद सभी घायल पुलिसकर्मियों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को मैक्स 7 अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

 

कुहासा के कारण पेड़ से टकराई गाड़ी 

 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश चौधरी, एसपी आमिर जावेद समेत कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे. एसपी आमीर जावेद ने कहा कि कुहासा या अन्य कारणों से मोहनपुर ओपी पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई जिसमें आग लग गई. जिसमें 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मोहनपुर ओपी से एक कैदी को लेकर गाड़ी पूर्णिया कोर्ट जा रही थी. इसी दौरान गणेशपुर के पास स्टेट हाईवे पर यह हादसा हुआ है. घायल पुलिसकर्मियों में मोहनपुर के एएसआई रवि लाल साह, होमगार्ड जवान अमित कुमार , मोहम्मद निजाम, सुभाष चंद्र यादव और परमानंद पासवान शामिल हैं. पुलिस गाड़ी में आग लगने के कारण गाड़ी धू धू कर जलने लगी. पुलिस गाड़ी को जलता देख कर वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल कर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. इसी बीच मौका पाकर कैदी भाग गए.

Read more on Newsbrief