Back

हैवानियत की सारी हदें पार, खेत में मिला युवती का प्राईवेट पार्ट कटा शव

Brief By Newsbrief / 8:10 PM on 05 Jan 2023


युवतियों के साथ रेप और दरिंदगी  की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती होगी. लेकिन आज यानी 05 जनवरी, 2022 को युवती के साथ दरिंदगी की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन आपका दिल दहल जायेगा. दरअसल, एक अंजान युवती का शव पुलिस को मिला है, जिसके गुप्तांग भी गंभीर रूप से कटे हुए थे. ऐसे में केस की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस के आठ दस्ते बनाए गए हैं, जो पूरे मामले की जांच करेगी.

यूपी के हरदोई का है मामला

बता दें कि दिल दहला देने वाला यह मामला यूपी के हरदोई के सरखना गांव की है. जहां के खेत से पुलिस को शव मिली है. हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है. वहीं, मामले पर एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि मृतक युवती की शिनाख्त कर जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर कांड के आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा.

अभी तक शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त

पुलिस सबसे पहले ये पता करने में लगी हुई है कि ये लाश किसकी है? लाश की पहचान हो जायेगी तब पुलिस को जांच में थोड़ी आसानी होगी. हालांकि, पुलिस पूरे केस को सुलझाने में लगी हुई है. सभी टीमें पूरी तेजी से काम कर रही हैं. खैर, देखने वाली बात ये है कि पुलिस मामले को कब तक सुलझा पाती है.

Read more on Newsbrief