Back

चिराग पासवान पटना में ईशान किशन से मिले ,सम्मान में चादर भेंट की

Brief By Newsbrief / 11:57 PM on 23 Dec 2022


 

बिहार(BIHAR): देश और बिहार के शान कहे जाने वाले ईशान किशन इन दिनों राजधानी पटना में मौजूद हैं. इस दौरान वो अपने परिवार वालों के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं. बता दें कि ईशान को अब अगले साल अपना मैच खेलना है इसलिए वो इस साल के अंतिम दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताना चाहते हैं. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शुक्रवार को लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ईशान किशन से मुलाक़ात की है. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हालचाल भी लिया. साथ ही ईशान ने अपने दोहरे शतक का राज भी खोला.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन से मिलने आज चिराग पासवान उनके पटना आवास पहुंचे, जहां ईशान ने काफी गर्मजोशी के साथ चिराग का स्वागत किया. इसके बाद अब दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो चिराग ने ईशान ने उनके दोहरे शतक लगाने का राज पूछ डाला, जिसके जवाब में ईशान ने चिराग को सारी बाते बताई. बता दें कि चिराग ने सम्मान के रूप में ईशान को एक चादर भेंट किया.

Read more on Newsbrief