Brief By Newsbrief / 5:10 PM on 07 Dec 2022
गया(GAYA): गया के तत्कालीन SSP निलंबित IPS आदित्य कुमार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई की टीम ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. उनके तीन ठिकानों पर आज छापेमारी की जा रही है. आदित्य कुमार के पटना स्थित सगुना मोर वैसिकुंज अपार्टमेंट, गाज़ियाबाद के वसुंधरा और मेरठ के सुभास नगर मे एक साथ छापेमारी चल रही है.
आय से अधिक संपत्ति का है मामला
मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस आदित्य कुमार पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. उनके पास प्राप्त वेतन एवं अन्य स्रोतों की तुलना में बहुत ही अधिक संपत्ति है. उनके ऊपर गैरकानूनी तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कारण मामला दर्ज किया गया है. SVU के ADG नैय्यर हसनैन खान ने जानकारी दे कि एक करोड़ 37 लाख 18 हजार 114 रुपए
पटना के सगुना मोर वासिकुंज अपार्टमेंट, गाज़ियाबाद के वसुंधरा और मेरठ के सुभास नगर मे एक साथ छापमारी जारी के जा रही है.