Back

अपराधियों ने घर में घुसकर दम्पत्ति को गोलियों से भूना,इलाके में दहशत

Brief By Newsbrief / 8:15 PM on 29 Nov 2022


ओडिशा के क्योंझर जिला स्थित बोलानी थाना अंतर्गत लोसरदा निवासी लक्ष्मीधर आपट और उनकी पत्नी मंजुलता आपट को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. घटना के वक़्त मृत दंपती के नाबालिग पुत्र ने अपनी सूझबूझ से जान बचाई. ये घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. वहीं, मृतक के पिता सेल कर्मी बेनुधर आपट ने हत्याकांड पर संदेह जताते हुए कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है.

देखते ही मार दी गोली

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात के अंधेरे में करीब 4 से 5 की संख्या में हथियार लिए अपराधी लक्ष्मीधर की चहारदीवारी को फांदकर घर में प्रवेश कर गए और लक्ष्मीधर और उनकी पत्नी को देखते ही गोलियां चलाने लगे. इस घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद रात को ही दोनों को बड़बिल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वारदात के वक्त उनका नाबालिग बच्चा भी वहीं था. उसने सूझबूझ से अपनी जान बचाई. डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई है.

Read more on Newsbrief