Brief By Newsbrief / 12:57 AM on 26 Nov 2022
Shraddha Murder Case : मैं रहता तो 35 की श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब के बचाव में वीडियो बनाने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को सिकंदराबाद से गिरफ्तार किया है. दरअसल, आरोपी ने एक वीडियो बनाकर आफताब का बचाव किया था, वीडियो में उसने अपना नाम राशिद खान बताया था और खुद को बुलन्दशहर का निवासी बताते हुए आप्पत्तिजनक टिप्पणी की थी. हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी का राशिद नहीं बल्कि दीपक निकला. दीपक ने जारी वीडियो में गलत नाम बताया था.
जारी वीडियो में कहा था 36 टुकड़े कर देता
बता दें कि आरोपी विकास ने जारी वीडियो में कहा था कि गुस्सा आया तो आफताब ने कर दिए 35 टुकड़े. विकास वीडियो में कहता है कि मुझे गुस्सा आता तो मैं 35 क्या 36 टुकड़े कर देता. इसके अलावा राशिद (अब विकास) ने श्रद्धा की हत्या करने पर आफताब का बचाव भी किया था. खैर, पुलिस ने उसे अभियुक्त मानते हुए गिरफ्तार कर लिया है.