Back

होटल के उद्घाटन में पहुंचे पप्पू यादव ने लगाया खनन सचिव को फोन, बालू ओवरलोडिंग की शिकायत

Brief By Newsbrief / 6:32 PM on 21 Nov 2022


कैमूर(KAIMUR): जाप सुप्रीमो पप्पू यादव कैमूर में एक निजी होटल के उद्घाटन में पहुंचे थे. वहीं उनसे किसी ने बालू ओवरलोडिंग की शिकायत की. फिर क्या था, पप्पू यादव ने वहीं से बिहार खनन विभाग के प्रमुख सचिव हरजोत कौर बम्हरा को फोन लगा दिया और बालू ओवरलोडिंग और अवैध वसूली की शिकायत कर दी.  

बता दें कि आज देर रात जाप सुप्रीमो पप्पू यादव कैमूर जिले के मोहनिया में एक निजी होटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे हुए थे. तभी कैमूर ट्रक एसोसिएशन के लोगों ने पप्पू यादव से बालू ओवरलोडिंग और अवैध वसूली की शिकायत की, तभी पप्पू यादव ने ना आव देखा और ना ताव सीधा बिहार प्रमुख सचिव खनन विभाग हरजोत कौर बम्हरा को फोन लगाया और ट्रक एसोसिएशन के लोगो की बातों को प्रमुख सचिव से कहा.

बातचीत में अवैध बालू ओवरलोडिंग के बारे में बताया

पप्पू यादव ने प्रमुख सचिव से बातचीत के दौरान बताया कि यहां कैमूर जिले के दुर्गावती टोल प्लाजा पर रोज हजारों की संख्या में बालू लोड ओवरलोड वाहन पैसे देकर पार होते हैं और जो ट्रक चालक सारे रूल फॉलो करते हैं उनकी लाइफ कोलाप्स हो गई है और वह घर में बैठे हुए हैं.

अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा काम

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से यह सारा कार्य हो रहा है अगर कोई इनकी शिकायत करता है तो माफियाओं द्वारा ट्रक मालिकों को जान से मारने की धमकी तक मिलती है. शिकायत करने पर अधिकारी ट्रक मालिकों से दो लाख और पांच लाख देने को कहते हैं. कहते हैं कि दो लाख दोगे तो हमारे जेब में आएगा, पांच लाख दोगे तो सरकार के जेब में जाएगा, अब तुम्हीं डिसाइड कर लो कि तुम्हें किसकी जेब टाइट करनी है. उन्होंने कहा कि ये सारा ओवरलोडिंग का अवैध काम मोहनिया एसडीएम और डीएसपी की देखरेख में हो रहा है.

Read more on Newsbrief