Back

उद्योग मंत्री पर आय से अधिक सम्पत्ति का आरोप,चल रही IT की छापेमारी

Brief By Newsbrief / 5:53 PM on 17 Nov 2022




पटना(PATNA): इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी पटना से है. जहां बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है.आय से अधिक संपत्ति के मामले में उद्योग मंत्री समीर महासेठ के घर रेड जारी है. पाटलिपुत्र इलाके में उद्योग मंत्री के निजी आवास पर छापेमारी चल रही है. बता दें कि समीर महासेठ आरजेडी से विधायक हैं. महा गठबंधन सरकार में समीर महासेठ को उद्योग मंत्री बनाया गया है. 
बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ के घर ,प्राइवेट दफ्तर,और कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का रेड जारी है. पटना के पटलीपुत्र इलाके के घर और साकार contraction के ऑफिस में भी रेड जारी है. 

Read more on Newsbrief