Back

फेसबुक पर शादीशुदा महिला से प्यार करना युवक को पड़ा महंगा,प्रेमिका ने युवक का करवाया अपहरण

Brief By Newsbrief / 8:55 PM on 08 Nov 2022




रोहतास(ROHTAS): रोहतास पुलिस ने वाराणसी के रहने वाले एक अपह्रत युवक को भोजपुर जिले के अमहेता गाँव से सकुशल बारामद किया है. रोहतास एसपी आशीष भारती ने डेहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 4 नवंबर को वाराणसी के रहने वाले अमित कुमार पांडे को बिक्रमगंज से अपहरण कर लिया गया था. जिसके बाद अपह्रत अमित कुमार पांडे के भाई अतुल पांडे के द्वारा अपने भाई के अपहरण करने की जानकारी रोहतास पुलिस को दी. रोहतास एसपी आशीष भारती के द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया और अपह्रत अमित कुमार पांडे की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बिक्रमगंज एवं थानाध्यक्ष बिक्रमगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित विशेष टीम के द्वारा अपह्रत युवक की बरामदगी के लिए ताबड़-तोड़ छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भोजपुर जिले के अगियांव बाजार स्थित अमहेता गांव में अपहृत युवक अमित कुमार पांडे को छिपाकर रखा गया है. जिसके तुरंत बाद रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के अगियाँव बाजार स्थित अमहेता गाँव से अपहत अमित कुमार पांडे को सकुशल बरामद कर लिया गया. उक्त मामले में रोहतास पुलिस ने जयराम खरवार नामक एक अपराधी को एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और चार ताला के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

रोहतास एसपी आशीष भारती ने क्या कहा 

वहीं इस मामले में रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि वाराणसी के रहने वाले अमित कुमार पांडे का बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अपह्रत अमित कुमार पांडे का चार साल पूर्व बिक्रमगंज की रहने वाली एक शादीशुदा महिला से दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी. फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा. प्रेम प्रसंग में ही वाराणसी के रहने वाले अमित कुमार पांडे पिछले 4 नवंबर 2022 को ट्रेन से सासाराम आया और सासाराम से बस के माध्यम से बिक्रमगंज अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आया था. शादीशुदा प्रेमिका द्वारा ही अपने अन्य सहयोगियों से मिलकर अमित कुमार पांडे का अपहरण करवा  दिया गया था. उत्तरण मामले में रोहतास पुलिस के द्वारा अन्य अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अपह्रत की प्रेमिका सहित उसके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया. 

Read more on Newsbrief