Brief By Newsbrief / 5:02 PM on 14 Oct 2022
पटना (PATNA): जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के करीबी और जेडीयू नेता गब्बू सिंह केे ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है. मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डर और होटल कारोबारी गब्बू सिंह और उनके स्टाफ के 31 अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड चल रही है.आपको बता दें कि गब्बू सिंह जेडीयू के नेता हैंं. लेकिन राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं. सूत्रों के मुुताबिक गब्बू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं . अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर छापेमारी क्यों हो रही है.