Back

कांग्रेस अध्यक्ष पद उम्मीदवार मलिकार्जुन खड़गे पहुँचे बिहार,कार्यकर्ताओं से समर्थन की अपील

Brief By Newsbrief / 10:51 PM on 11 Oct 2022


 
पटना(PATNA): कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे बिहार दौरे पर हैं. इस दौरे के बीच उन्होंने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता किया. इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह आदि नेता उपस्थित रहें
खड़गे ने मीडिया से सम्बोधन के जरिए अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्हें वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मैं उम्मीदवार हूं. इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए जो भी मतदाता हैं, उनसे मेरा अनुरोध है कि वो मुझे वोट दें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार से कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का उम्मीदवार नहीं बनना चाहते थे. इसलिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़ा हुआ हूं. 
युवाओं को देंगे पार्टी में मौका 
उन्होंने घोषणा की कि अध्यक्ष बनने के बाद वे युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका देंगे. 50 साल और उससे कम के यूवाओं को 50% चुनाव के सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बहुत समस्या है. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समस्याएं हैं. सभी समस्याओं को दूर करने को लेकर काम किया जाएगा. उन्होंने कह कि देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस ने बहुत बलिदान किया है. इसलिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कर रही है. राहुल गांधी ये किसी चुनावी राजनीति के लिए नहीं कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता अभियान पर मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन के आऊंगा तब इस पर जवाब दूंगा. 

Read more on Newsbrief