Back

छात्रा के साथ अशलील हरकत का आरोप,कोचिंग में घुसकर शिक्षक की जमकर पिटाई

Brief By Newsbrief / 7:47 PM on 23 Sep 2022



कटिहार(KATIHAR): कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के यज्ञशाला मंदिर के सामने एक इंग्लिश इंस्टीट्यूट चलाने वाले शिक्षक का छात्रा के साथ अशलील हरकत करने का आरोप प्रकाश में आया है. इस बात पर छात्रा और उनके परिजनों के साथ कुछ युवकों ने शिक्षक की जम कर पिटाई की और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 
शिक्षक की बेटी ने किया पिता का बचाव 
हालांकि आरोपी शिक्षक की पुत्री ने इस पूरे मामले पर अपने पिता का बचाव करते हुए कहा कि कोचिंग के ही कुछ छात्र और छात्राओं ने उन्हें फोन कर कोचिंग बुलाया और एक गलत आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी. उसने कहा कि कुछ युवकों ने उसकी भी पिटाई की है. उसके हाथ और पांव में चोट लगी है. 

Read more on Newsbrief