Back

बीडीओ ने दिखाई गुंडागर्दी, शिकायत लेकर पहुंचे भाइयों की लाठी से पिटाई

Brief By Newsbrief / 11:18 PM on 15 Sep 2022



खगड़िया(KHAGARIYA): खगड़िया से बीडीओ यानि कि एक प्रखंड विकास पदाधिकारी की गुंडा गर्दी का मामला सामने आया है. ब्लॉक कार्यालय में जाति और आवासीय बनवाने पहूंचे दो भाई को बीडीओ ने थप्पड़ और लाठी से पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. यह वीडियो खगड़िया के परबत्ता प्रखंड का है जहां पर परबता के प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार खुद थप्पडबाज कहिए या लाठीबाज के रुप में नजर आ रहा है. 
वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि पदाधिकारी किस तरह से बेलगाम हो रहे हैं. वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि परबता के तेमथा गांव के ग्रामीण सुप्रभाष अपने भाई के साथ जाति आवासीय बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय पहूंचा था. क्योंकि नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामिनेशन चल रहा है, जिसके कारण बैरिकेटिंग किया गया था. जिसे पार कर दोनो भाई प्रखंड कार्यालय में प्रवेश कर गए. इस दौरान पुलिस ने उन दोनों को  गाली दे दी. 
पहुंचते ही बीड़ियों ने मारना कर दिया शुरू 
शिकायत को लेकर बीडीओ के पास दोनो भाई पहूंचे, जिसके बाद बीडीओ साहेब ने आंव देखा न ताव, पहले थप्पड और फिर लाठी से दोनो भाई की पिटाई कर थाना के हवाले कर दिया. इस मामले में सुप्रभाष ने कहा कि कर्मचारी के बुलावे के बाद मैं अंदर गया था, जहां गाली-गलौज और मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वहीं इस बारे में बीडीओ ने कहा कि दोनो भाई उनके साथ उलझ गए और कॉलर पकङ लिया, जिसके बाद वह गुस्से में आ गए. हलांकि विजुअल में दिख रहा है कि पुलिस वाले दोनो का हाथ पकङे हुए हैं तो फिर मारपीट और गाली-गलौज एक तरफा दिख रहा है और सभ्य एंव लोकतांत्रिक समाज में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कृत को जायज नहीं ठहराया जा सकता है. 

Read more on Newsbrief