Back

बाइक सवार साइको किलर ने की फायरिंग,5 लोगों पर चली गोली

Brief By Newsbrief / 1:24 PM on 14 Sep 2022



बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. दिन दहाड़े लोगों पर गोलियां चला रहे हैं और मौत के घाट उतार दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. इसी कड़ी में आज एक ही बार में अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर 5 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया, जिनका निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना की है, जहां पर अपराधियों ने तीन राहगीरों को गोली मार दी. जिनमें से एक घायल किसी निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताया जा रहा है. 
एनएच 28 पर भी अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली
वहीं दूसरी घटना तेघरा थाना क्षेत्र के आधार पुर के पास की है, जहां एनएच 28 पर अपराधियों ने दीपक कुमार और विकास कुमार को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी. जिनका प्राथमिक उपचार तेघड़ा पीएचसी में कराने के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही बाइक सवार साइको किलर के द्वारा इन सभी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. 

Read more on Newsbrief