Back

रोते हुए मां की शिकायत लेकर थाना पहुंचा 8 वर्षीय मासूम, वीडियो हो रहा वायरल

Brief By Newsbrief / 8:31 PM on 13 Sep 2022


सीतामढ़ी(SITAMADHI): एक बच्चा और मां का बॉन्ड सबसे खास होता है. लेकिन बिहार के सीतामढ़ी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन आप हैरान हो जायेंगे. जहां 8 साल का एक बच्चा अपनी मां का शिकायत लेकर थाना पहुंच गया. उसने मां की पिटाई और खाना नहीं देने की शिकायत की है. थाना पहुंचे बच्चे ने रो रो कर पुलिस वालों को अपनी पिटाई की दास्तान सुनाई है. 8 वर्षीय बच्चा चन्द्रिका मार्केट गली निवासी संदीप गुप्ता का पुत्र शिवम कुमार है.  नगर थाना का ये वीडियो  बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिवम ने बताया कि जब वो अपनी मां सोनी देवी से खाना मांगने गया तो उसकी मां ने उसकी पीटाई कर दी. यहां तक की उसकी मां  समय से उसे खाना भी नहीं देती है. बच्चे की बात पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने उसे खाना खिलाया. इसके बाद उसे समझा कर परिजनों को सौंप दिया. 

Read more on Newsbrief