Brief By Newsbrief / 10:45 PM on 31 Aug 2022
पटना(PATNA): तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज पटना पहुंचे हैं. पतन पहुँचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद केसीआर सीधे राज्य के गेस्ट हाउस पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गेस्ट हाउस में गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. बताया जा रहा है कि केसीआर राज्य अतिथि गृह से मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद जायेंगे. गलवान घाटी में शहीद बिहार के जवानों और सिकंदराबाद में बिहारी मजदूरों की हुई मौत को लेकर वे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम के बाद केसीआर मुख्यमंत्री आवास जाएंगे. इसके बाद इस दौरान साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. लोकसभा चुनावों में विपक्ष की तरफ से पीएम पद का चेहरा कौन होगा, इस बात को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है.