Back

नशे के गिरफ्त में शहर के युवा, दवा दुकानदारों में ड्रग्स इंस्पेक्टर के रेड से हड़कंप

Brief By Newsbrief / 8:27 PM on 05 Aug 2022


कटिहार(KATIHAR): कटिहार के युवाओं में नशीली दवाओं के सेवन की बढ़ते आदत के मद्देनजर कटिहार जिला प्रशासन इसे रोकने के लिए पूरी तरह चौकस है. इसी क्रम में जिलाधिकारी उदयन मिश्र के निर्देश पर शहर के विभिन्न दवा दुकानों में ड्रग्स इंस्पेक्टर ने छापेमारी की. दवा दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के किसी भी तरह की दवा जो युवा नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं नहीं दिया जाय. नहीं तो उनपर कानूनी कारवाई की जाएगी.  गौरतलब है की सीमांचल के इस इलाके में युवा कोडिन और अन्य मेडिसिन नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इन इलाकों में इनकी बड़े पैमाने पर खपत भी है. हालांकि समय समय पर छापेमारी कर इस तरह के अवैध नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए प्रशासन कार्रवाई करती रहती है. 

Read more on Newsbrief