Back

यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत पर लहराएगा तिरंगा,बिहार की बेटी मिशन पर रवाना

Brief By Newsbrief / 11:43 PM on 20 Jul 2022


पटना(PATNA): बिहार की बेटी मिताली यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत पर तिरंगा फहराने के लिए आज रवाना हुई. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने शुभकामनाओं के साथ मिताली को रवाना किया. अल ब्रोस नामक पर्वत पर मिताली तिरंगा लहराने के लिए निकली हैं. इस मौके पर मिताली ने कहा कि मैं काफी उत्सुक हूँ. लगातार तीसरी बार सबसे ऊंची पर्वत पर तिरंगा फहराने का मौका मिलेगा. वहीं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मिताली को जो भी संसाधन चाहिए वह उपलब्ध कराया जा रहा है. ताकि वह लगातार अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके. 

Read more on Newsbrief