Back

हलवा खाने से 14 बच्चे बीमार, अनुमंडलीय अस्पताल में सभी का चल रहा इलाज

Brief By Newsbrief / 12:08 AM on 20 Jul 2022


बगहा(BAGHA): बड़ी खबर बगहा से है जहा भैरोगंज नड्डा गांव के एक दुकानदार से हलवा खरीद कर खाने से 14 बच्चे बीमार हो गए. जिसके बाद उन सभी बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी. जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बगहा गए. जहां सभी का उपचार चल रहा है. आपको बता दें कि उन 14 बच्चों में से एक की तबीयत ज्यादा बिगड़ते देख उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बाकी के तेरह बच्चों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल में जारी है. 

वहीं अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर ए. के.तिवारी ने बताया कि सभी तेरह बच्चे सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं. बता दें कि अस्पताल में आधिकारिक तौर पर बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद सहित थानाध्यक्ष पूरे पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. वहीं हलुआ का कुछ सैंपल लिया गया है. कढ़ाई जिसमें हलुआ बना था प्रशासन उसको अपने कब्जे में ले चुकी है और उसके जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजने के तैयारी में जुटी हुई है. 

Read more on Newsbrief