Back

कोरोना वैक्सीन अपडेट: केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 15 जुलाई से 18+ वालों को मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज

Brief By Newsbrief / 12:00 AM on 14 Jul 2022


 देश में लगातार बढ़ते कोरोना केस के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने 15 जुलाई से 18 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के बाद के बाद लोगों में थोड़ी राहत मिल सकती है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी है कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज का ये अभियान चलाया जाएगा. 
दरअसल, अभी तक 18 से 59 साल की आयु के 77 करोड़ लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है. ऐसे में इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए फ्री वाला ये अभियान चलाया जा रहा है. देश के कोरोना मीटर की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 16,906 नए मामले सामने आए हैं और 45 मरीजों की मौत हुई है. इस समय देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,32,457 हो गई है. 

Read more on Newsbrief