Back

काली विवाद मामले में पटना पुलिस ने FIR करने से किया इनकार,कहा ये राजनीति है

Brief By Newsbrief / 9:05 PM on 08 Jul 2022


पटना(PATNA): एक तरफ जहां काली माता के विवादित पोस्टर और प्रोड्यूसर लीना के खिलाफ देश के कई राज्यों में एफआईआर दर्ज किया है. वहीं राजधानी पटना में  इसी फिल्म के पोस्टर को लेकर जब बिहार बीजेपी के नेता मेकर लीना मणिमेकलई और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुँचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर गौर करने से इनकार कर दिया. दिलचस्प यह है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार में बीजेपी भी साझेदार है.

इंस्पेक्टर ने शिकायत दर्ज करने से किया मना 

यह घटना गुरुवार 7 जुलाई की है. एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बिहार भाजपा के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बरुण सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिकायत दर्ज करवाने पटना के कोतवाली थाना गए. लेकिन कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने यह कहते हुए उनकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया कि वे राजनीति चमकाने आए हैं. इसके बाद पटना के DSP ने भी कथित तौर पर भाजपा नेताओं की शिकायत पर कार्रवाई से इनकार कर दिया. 

इंस्पेक्टर ने कही ये बात 

वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह कह रहे हैं, “चलो भाई हम अभी कुछ नहीं करेंगे. आप नेता हैं और हम नौकरी कर रहे हैं. ये अपनी नेतागिरी चमका रहे हैं. इसी के साथ कोतवाली प्रभारी मीडिया वालों से भी सवाल कर रहे हैं कि उनका वीडियो क्यों बनाया जा रहा है. इस वीडियो के एक हिस्से में इंस्पेक्टर ने मौके पर मौजूद लोगों से कोतवाली थाने से बहार जाने के लिए भी कहा. 

DSP ने भी शिकायत लेने से किया इनकार 

बरुण कुमार सिंह ने कहा, “इंस्पेक्टर सुनील द्वारा ऐसे शब्द बोले जाने के बाद हम DSP संजय कुमार के पास अपनी शिकायत लेकर गए. DSP ने भी हमारी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया और कहा कि अगर इंस्पेक्टर ने न कह दिया है तो इसमें हम भी कुछ नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि जब हमारी शिकायत किसी ने नहीं ली तो हम उसी थाने के एक मुंशी को शिकायत पत्र देकर चले आए.  अब उनकी मर्जी है कि वो उस पर क्या करते हैं. 

Read more on Newsbrief