Back

पटना में नृशंस हत्याकांड,जमीन विवाद में दो लोगों का सिर धड़ से अलग किया

Brief By Newsbrief / 12:00 AM on 06 Jul 2022


पटना(PATNA): बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आज पटना के मसौढ़ी में दो लोगों की सिर काटकर हत्या कर दी गई. मसौढ़ी के पुनपुन थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से दो युवकों का शव बोरे में बंद मिला है. दोनों का सर कटा हुआ है. मृतक पुनपुन थाना क्षेत्र के मदारपुर गाँव के निवासी थे. मंगलवार सुबह में डुमरी के लिए घर से निकले थे. दोनों का नाम उमेंद्र कुमार और जलेंद्र कुमार है. कहा जा रहा है कि दोनों की हत्या जमीन विवाद में हुई है.दोनों मृतक प्रॉपटी डीलर थे. शव डुमरी गांव के पिन्टु सिंह के घर से  बरामद हुई है. घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने पिन्टु सिंह के घर व घर के बाहर लगी उसकी गाड़ी में आग लगा दी. 

Read more on Newsbrief