Back

अब बिहार में बनेगा मोदी और नीतीश नगर, गरीबों को मिलेगी जमीन

Brief By Newsbrief / 8:33 PM on 30 Jun 2022

पटना(PATNA): पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नितीश कुमार के नाम से अब बिहार में नगर बसाया जायेगा. जिसका नाम मोदी नगर और नितीश नगर रखा जायेगा.  बिहार के भूमि और राजस्व विभाग ने यह योजना बनाई है. जल्द ही यह योजना धरातल पर दिखने लगेगी. इसकी जानकारी बिहार के भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने दी है. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के हर जिलों में गरीबों के लिए जमीन आवंटित की जाएगी. जिसमें घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसे दी जाएगी. जिसमें गरीब घर बना सकेंगे. उन्होंने कहा कि आवंटित जमीन में जो मोहल्ला बसाया जाएगा उसका नाम मोदी नगर और नीतीश नगर रखा जायेगा. 
वहीं इस योजना को लेकर राजद ने तंज कसा है. राजद नेता आलोक मेहता ने कहा कि ये नई योजना नहीं है. पहले से ही स्टेशन और शहरों का नाम ये लोग बदल चुके हैं. इन लोगों को पहले बताना चाहिए कि जो गरीबों को 3 डेसीमल जमीन देने का वादा किया गया था उसका क्या हुआ. ब बिहार में बनेगा मोदी और नीतीश नगर, गरीबों को मिलेगी जमीन 

पटना(PATNA): पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नितीश कुमार के नाम से अब बिहार में नगर बसाया जायेगा. जिसका नाम मोदी नगर और नितीश नगर रखा जायेगा.  बिहार के भूमि और राजस्व विभाग ने यह योजना बनाई है. जल्द ही यह योजना धरातल पर दिखने लगेगी. इसकी जानकारी बिहार के भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने दी है. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के हर जिलों में गरीबों के लिए जमीन आवंटित की जाएगी. जिसमें घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पैसे दी जाएगी. जिसमें गरीब घर बना सकेंगे. उन्होंने कहा कि आवंटित जमीन में जो मोहल्ला बसाया जाएगा उसका नाम मोदी नगर और नीतीश नगर रखा जायेगा. 
वहीं इस योजना को लेकर राजद ने तंज कसा है. राजद नेता आलोक मेहता ने कहा कि ये नई योजना नहीं है. पहले से ही स्टेशन और शहरों का नाम ये लोग बदल चुके हैं. इन लोगों को पहले बताना चाहिए कि जो गरीबों को 3 डेसीमल जमीन देने का वादा किया गया था उसका क्या हुआ. 

Read more on Newsbrief