Back

बारात के दौरान बड़ा हादसा, छत गिरने से दो महिला की मौत

Brief By Newsbrief / 12:57 AM on 10 Jun 2022


सींवान(SIWAN): जिले में आज एक शादी समारोह में खुशी का माहौल अचानक से गम में बदल गया. बारात के दौरान ही छत का छज्जा गिर गया. इस घटना में दो महिला की मौत हो गयी. घटना जिले के सिसवन थाना क्षेत्र भागर गांव की बताई जा रही है. खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
हसनपुरा प्रखण्ड की घटना 
घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि हसनपुरा प्रखंड के धूम नगर से भागर निवासी नन्दकिशोर यादव की लड़की की बारात आई थी. बारात लगने के दौरान ही यह हादसा हो गया. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस घटना की वजह से शादी की खुशियों में मायूसी छा गयी है. वहीं इस घटना के बाद सीवान SDO, SDM और समाजसेवी श्रीनिवास यादव टीम सदर अस्पताल पहुंच घायलों को इलाज कराने में जुटी हुई हैं. 

Read more on Newsbrief