Back

चौमुखी कुमारी बनी कौतूहल का केंद्र, कुदरत का करिश्मा कहे या जिंदगी का बोझ

Brief By Newsbrief / 9:48 PM on 27 May 2022


नवादा(NAWADA): चौमुखी कुमारी अपने गांव में अलग तरह की बच्ची है जो ना किसी के साथ खेल सकती है और ना ही किसी के साथ बात कर सकती है. गांव के अन्य बच्चे भी उसे देख कर डर जाते हैं. ऐसे में एक नन्हीं सी बच्ची चार पैर और चार हाथ के साथ अपनी नन्ही सी जिंदगी जी रही है. माता-पिता भी काफी गरीब होने के कारण इलाज के लिए दर-दर भटक रहे. गांव में किसी ने कहा तो वह सुबह ही नवादा के जिलाधिकारी उदिता सिंह से मिलने नवादा कलेक्ट्रेट पहुंच गए. ताकि सरकारी खर्चे पर उसका सफल इलाज हो सके. 
जिलाधिकारी से मदद के लिए पहुंचे नवादा 
नवादा एसडीओ कार्यालय के समीप एक नन्हीं बच्ची चार पर और चार हाथ है. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. बच्ची के पिता ने बताया कि वह नवादा जिले के वारसलीगंज प्रखंड के हेमजा पंचायत के निवासी हैं. यह बच्ची जन्म से ही ऐसी है. बताया कि ऑपरेशन के लिए होरी मेडिकल ले गए थे. लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया था. निराश होकर घर लौट आए. पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाए. बच्ची को देख लोगों ने मदद भी किया. लेकिन उतना कम पैसा में इलाज नहीं हो पाएगा. इसलिए जिलाधिकारी से मदद के लिए मां- बाप नवादा पहुंचे हैं. बता दें कि इनके माता और पिता भी विकलांग हैं. एक पुत्र भी है वह भी विकलांग है. 

Read more on Newsbrief