Back

पूरे प्रदेश में कांग्रेस निकालेगी 75 किलोमीटर की पदयात्रा, 15 अगस्त पर तिरंगा यात्रा की होगी तैयारी 

Brief By Newsbrief / 10:31 PM on 19 May 2022



रांची(RANCHI): उदयपुर में चिंतन शिविर में भाग लेने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.  बैठक के बाद अविनाश पांडे ने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर में जो गाइडलाइंस तय हुई थी. जिस बात बार चर्चा हुई थी, उसी को धरातल पर उतारने के लिए आज इस बैठक का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि कांग्रेस सभी जिलो में 75 किलोमीटर की पद यात्रा निकालेगी. साथ ही पार्टी द्वारा 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा. 
भारत जोड़ों आंदोलन की होगी शुरुआत 
उन्होंने कहा कि उदयपुर चिंतन शिविर के बाद एक कमिटी गठन किया जा रहा है. जो कमिटी पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने पर जोर देगी. उन्होंने कहा कि आज देश मे महंगाई चरम सीमा पर है. भाईचारा खत्म हो रहा है. देश में बेरोजगारी चरम पर है. इस बात पर चिंतन शिविर में चर्चा हुई है. इसे लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो आंदोलन का शुरुआत करेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो भी पद खाली है, उसे भरने पर संगठन जोर देगी. इससे पार्टी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी पूरी तरह मजबूत है. यहां सभी लोग मजबूती के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार है. यहां जनता ने भाजपा को नकार दिया है. इससे भाजपा बौखलाहट में है. इसी से सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि आपस में बैठ कर चुनाव पर बात करेंगे. 
 

Read more on Newsbrief