Brief By Newsbrief / 9:18 PM on 18 May 2022
पटना(PATNA): 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गर्म है. हर दल उम्मीदवारों के नाम की चयन में लगा हुआ है. अभी पार्टी के उम्मीदवार कौन होंगे सभी पार्टी में सस्पेंस बरकरार है. इस बीच सियासत इसलिए गरम है क्यूंकि जेडीयू कोटे से केंद्रीय में मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. ऐसे में जेडीयू आरसीपी सिंह को जेडीयू दोबारा राज्य सभा भेजेगी. इसको लेकर जेडीयू के कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को इस पर फैसला लेना है. इन सबके बीच पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा यह सब बताने की चीज नहीं होती है. वहीं आरसीपी सिंह का जेडीयू कोटे से दूसरी बार राज्यसभा जाएंगे या नहीं इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने बातों को टालते हुए कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई गई. कमेटी जिन नामों पर मुहर लगाएगी उन नामों को आप लोगों को बता दिया जाएगा.