Back

मुजफ्फरपुर में बर्फ फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, दो घायल

Brief By Newsbrief / 4:15 AM on 13 May 2022




मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बर्फ फैक्ट्री में ब्लास्ट  हो गया. बताया जा रहा है कि बर्फ फैक्ट्री के कम्प्रेशर फटने से ये विस्फोट हुआ. इस घटना में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे18 साल के युवक  मोनू की मौत हो गई है. वहींं दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 
घटना के बाद मौके पर लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गयी. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. वहीं दोनों जख्मी को चिकित्सा के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया. विस्फोट कैसे हुई किसकी चूक से हुई इन सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है. बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर का एस्बेस्टसनुमा छत उड़ गया. विस्फोट के बाद फैक्ट्री का संचालक और उनका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है. 

Read more on Newsbrief