Brief By Newsbrief / 8:33 PM on 12 May 2022
पटना बीजेपी दफ्तर में CTET/BTET अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों ने बीजेपी दफ्तर में घूम-घूम कर नेताओं से भीख मांगा. हाथ में कटोरा लेकर नारेबाजी करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा सांतवा चरण की विज्ञप्ति जल्द से जल्द सरकार जारी करें यह मांग है हम लोगों की. अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. तमाम अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर में जाकर ऐसे ही अब भीख मांगेंगे. CTET और BTET पास अभियार्थीयों ने मेरिट लिस्ट जारी करने के मांग को लेकर जेडीयू और बीजेपी के दफ्तर में भीख का कटोरा लेकर भीख की मांग की और विरोध जताया. छात्रों की मांग है कि जल्दी से मेरिट लिस्ट जारी की जाए.