Back

सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने की मुलाकात, जातीय जनगणना पर बिहार की सियासत गर्म

Brief By Newsbrief / 3:37 AM on 12 May 2022



पटना(PATNA): जातीय जनगणना पर बिहार की सियासत गरमायी हुई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. जानकारी के जातीय जनगणना पर उन्हें सीएम ने भरोसा दिया है. नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना पर कुछ काम शुरू किया जा चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बातों पर पूरा भरोसा है. मुख्यमंत्री से मिलने के बाद तेजस्वी ने यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार ने कहा कि जनगणना नहीं कराएंगे तो फिर सड़क पर उतरने के अलावा कोई चारा नहीं है. फिलहाल जब आश्वासन दिया है तो इंतजार जरूरी है. उनसे मुलाकात के पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि वो हर कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना चाहते हैं और इसे पूरा होने तक वो प्रयास जारी रखेंगे. 

Read more on Newsbrief