Back

अब व्हाट्सएप मैसेज पर यूजर कर सकेंगे रिएक्ट, व्हाट्सएप ने लाया नया फीचर

Brief By Newsbrief / 2:51 AM on 06 May 2022


व्हाट्सएप पर आपके पास कोई टेक्स्ट मैसेज आता है तो इस पर रिएक्ट करने का कोई ऑप्शन अवेलेबल नही था. मगर, अब व्हाट्सएप ने व्हाट्सएप रिएक्शन लॉन्च कर दिया है. इससे अब किसी भी मैसेज पर रिएक्ट किया जा सकता है. पहले से ही ये फीचर सिर्फ टेलीग्राम और imessage में ही उपलब्ध है. वहीं इंस्टाग्राम पर मैसेज पर रिएक्ट के लिए ek heart इमोजी का फीचर है. 
छह इमोजी का होगा ऑप्शन
Whatsapp reaction का ये फीचर यूजर्स को जल्दी से किसी भी मैसेज पर रिएक्ट करने की अनुमति देता है. शुरुआत में इस फीचर में सिर्फ छह इमोजी का ऑप्शन होगा. like, love, laugh, surprise, sad और thanks इमोजी का यूजर्स इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. भविष्य में और भी इमोजी को इस फीचर में जोड़ा जाएगा. इसके बारे में मार्क जुकरबर्ग ने भी आज अपने फेसबुक पोस्ट के बारे में जानकारी दी है. 

Read more on Newsbrief