Back

विधायक भूले अपनी मर्यादा, अंबेडकर जयंती पर जमकर ठुमका लगाते आए नजर

Brief By Newsbrief / 11:02 PM on 17 Apr 2022




भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर के विधायकों को इन दिनों ठुमके लगाने का सुरूर चढ़ा हुआ है. गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल तो हमेशा ही आपको ठुमके लगाते दिख जाएंगे. वहीं होली के दौरान भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने भी अपने समर्थकों के साथ होली की मस्ती में जमकर ठुमके लगाए थे. इन दोनों के ठुमके कम पड़े भी नहीं थे कि पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान अंबेडकर जयंती पर कहलगांव के गांगुली पार्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढे और कलाकारों को नगद राशि पुरस्कार स्वरूप देते हुए खुद अपनी मर्यादा भूल बैठे. विधायक फुहर डांस करने लगे. अब विधायक को कौन समझाए कि कार्यक्रम संविधान निर्माता और देश को सही मार्ग पर ले जाने के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया गया है. The news पोस्ट इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

Read more on Newsbrief