Back

सदर अस्पताल की संवेदनहीनता,मृत बच्चे के लिये न स्ट्रेचर की सुविधा और न शव वाहन

Brief By Newsbrief / 10:36 PM on 17 Apr 2022




समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर में दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आयी है.  जहां एक बार फिर सदर अस्पताल प्रबंधन के संवेदनहीनता की तस्वीर देखने को मिली है. जंहा एक बच्चे की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मृत बच्चे के परिजन को स्ट्रेचर और शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया गया. पीड़ित परिजन बच्चे के शव को इमरजेंसी वार्ड से कंधे पर उठाकर बाहर निकले और फिर बाइक पर बीच में रखकर चले गए. इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक और मैनेजर खड़े सारा नज़ारा देखते रहे. लेकिन उन्होंने पीड़ित परिजन को रोकने ठोकने और वाहन उपलब्ध कराने की जहमत तक नहीं उठाई. 
ऐसे हुई बच्चे की मौत 
बता दें कि आए दिन सदर अस्पताल से इस तरह की तस्वीर देखने को मिलती है. हर बार जांच के बाद कार्रवाई की बात कही जाती है , लेकिन व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिखता है. बताते चले कि मुफासिल थाना क्षेत्र के सिंघिया पोखरैरा गांव में गेंहू काट रही मां को पानी पहुंचाकर पास में ही बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान बच्चे की डूबकर मौत हो गई. आनन फानन में बच्चे के परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था. जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. 

Read more on Newsbrief