Back

कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले,चौथी लहर की आहट

Brief By Newsbrief / 11:53 PM on 15 Apr 2022





देश के कई राज्यों में तेज रफ्तार से बढ़ते कोरोना वायरस के मामले भारत में आ चुकी इसकी चौथी लहर की ओर प्रबल रूप से इशारा कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली , गुड़गांव, नोएडा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में नए केस पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा बढ़ चुके हैं. 


बीते चौबीस घंटे में 1007 नए मामले सामने आए 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटो पर पर एक नजर डालें तो कोरोना वायरस के 1007 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 23 कोरोना संक्रमितों की अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई. पिछले तीन महीने की तुलना  में पहली बार कई राज्यों में कोरोना के  मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है .



 

Read more on Newsbrief