Back

गर्मियों में स्वास्थ्य का रखे ख्याल, डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय

Brief By Newsbrief / 6:55 PM on 15 Apr 2022


 क्या गर्मी आते ही आप डिहाइड्रेशन की समस्या से परेशान हो जाते हैं ?  क्या आपको  डिहाइड्रेशन  की सही परिभाषा पता हैं ?  क्या आप जानते हैं की सही समय में इसका उचित इलाज नहीं होने से आपकी मौत भी हो सकती हैं ?  इस आर्टिकल में आपको निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन और उससे जुड़ी सभी समस्योओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ उससे बचाव के भी कई उपाए की जानकारी मिलेगी. 
डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) क्या है? 
निर्जलीकरण जिसे अंग्रेजी में डिहाइड्रेशन कहते हैं, तब होता है जब हम जितना तरल पदार्थ लेते हैं, उससे अधिक तरल पदार्थ हमारे शरीर से बाहर निकल जाता है. जब हमारे शरीर में पानी की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है, तो यह शरीर में खनिजों (नमक और चीनी) के संतुलन को गड़बड़ कर देता है. इसके कारण शरीर का कार्य प्रभावित होता है. यदि निर्जलीकरण का समय पर उपचार नहीं किया गया तो यह मस्तिष्क क्षति (Brain damage) और गंभीर मामलों में मृत्यु का कारण भी बन सकता है. इसीलिए गंभीर डिहाइड्रेशन की स्थिति में जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा लेना अति आवश्यक होता हैं. 
डिहाइड्रेशन के लक्षण 
डिहाइड्रेशन शरीर में पानी की कमी का परिणाम होता है. इस स्थिति में मानव शरीर में कई तरह के असामान्य लक्षण पैदा होते हैं, जिसे हम डिहाइड्रेशन के सिम्पटम्स भी कह सकते हैं. जैसे मन विचलित होना, भूख भी नहीं लगना। यहीं जब शरीर में पानी की  कमी 4 फीसदी हो जाती हैं  तो व्यक्ति की त्वचा लाल होने लगती है, चिड़चिड़ापन होने लगता है, उसके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, थकावट होने लगती है और यूरिन की मात्रा में भी कमी आ जाती है, कब्ज़ की समस्या, सांस की दुर्गंध, थकान, हृदय गति बढ़ना, ज़्यादा प्यास लगना, लगातार मुंह सूखना, सूखी त्वचा होना, सिरदर्द होना और मांसपेशियों में ऐंठन हो जाना. ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट करना आपके लिए ज़रूरी हो जाता हैं. 
डिहाइड्रेशन के दुष परिणाम 
जब शरीर Dehydrated होते हैं, तो  उस समय शरीर में तरल पदार्थ पर्याप्त सही मात्रा में नहीं होते हैं. और शरीर में पानी की कमी कई तरह के परेशानियों को न्योता देते हैं. ऐसे में पानी की कमी आपके शरीर में खनिज, शक्कर और नमक के संतुलन को बिगाड़ सकती है. यदि डिहाइड्रेशन का समय पर उपचार नहीं किया गया तो यह सास लेने में दिक्कत, ब्रेन फंक्शनिंग में दिक्कत जैसे जानलेवा समस्या उत्पन कर सकता हैं. इसलिए चिकित्सक द्वारा यही सलाह दी जाती हैं की हाइपर डिहाइड्रेशन की स्थिति में तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
ऐसे कर सकते हैं आप निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) को अवॉयड 
इस गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए रोज़ाना आप ज़रूर 3.7 और 2.7 लीटर पानी का सेवन करे. जानकारों के माने तो दिन भर में छोटे छोटे अंतराल में थोड़ा थोड़ा पानी पीने से डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिल सकता हैं. इसके साथ ही ज़्यदा से ज़्यदा वाटर एनरिच डाइट जैसे सलाद, फल, निम्बू पानी, नारियल पानी, जूस, दही के सेवन से भी डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो सकती हैं. 
do's  and don’t during dehydration
• ज़्यदा से ज़्यदा तरल पदार्थो का सेवन करें.
• एक साथ ज़्यदा मात्रा में पानी पीने के बजह थोड़े अंतराल में छोटे छोटे मात्रा में पानी पीए.
• क्यूंकि कॉफ़ी, चाय, और कार्बोहायड्रेट पेय diuretics हैं और ये सभी चीज़ शरीर से ज़्यादा पानी निकलता हैं,  इसलिए इनका काम से काम सेवन करें.
• डिहाइड्रेशन की समस्या के दौरान शरीर में मीठे और नमकीन के बीच का संतुलन बिगड़ जाता हैं, इसलिए इससे बचने के लिए मीठे और नमकीन खाद्य पदार्थो का सेवन ज़रूर करें.
• ओआरएस (ORS)  का प्रयोग करें, यह सॉल्यूसन आपको रिहाइड्रेट करने में मदद करता है.
• गर्मी में यात्रा के दौरान चीनी-नमक पानी या ग्लूकोस अपने साथ ज़रुर रखें. 

Read more on Newsbrief