Brief By Newsbrief / 10:36 PM on 13 Apr 2022
पलामू (PALAMU) – जिला के एम.के. डी.ए.वी पब्लिक स्कूल डाल्टेनगंज में 13 अप्रैल 2022 को जिला स्वास्थ्य समिति पलामू के सौजन्य से करोना टीका शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में विद्यालय के 12 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के (कक्षा सप्तम, अष्टम) के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. टीकाकरण के लिए विद्यार्थियों से उनके आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ अभिभावकों का मोबाइल नंबर मांगा गया था.
कीर्तिमान स्थापित
इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जीएन खान ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीका सबसे उपयोगी हथियार है. इसे लेने में किसी को भी संकोच नहीं करना चाहिए. टीके के द्वारा हम स्वयं का बचाव करने के साथ ही अपने आस-पास और परिवार के लोगों का भी बचाव कर सकते हैं. इससे हम समाज और राष्ट्र को भी सुरक्षित रखने में सक्षम हो सकते हैं. प्राचार्य जी ने बताया कि वे टीके के उत्पादन और टीका लेने दोनों ही क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं. उन्होंने टीका लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामना दी और इस कार्य में लगे शिक्षकों का धन्यवाद किया.