Back

पटना में खुलेआम देह व्यापार,पुलिस ने लडकियों को रेस्क्यू किया

Brief By Newsbrief / 12:17 AM on 07 Mar 2022



पटना(PATNA): राजधानी पटना में जबरन देह व्यापार कराने का खुलासा हुआ है. एएससपी सचिवालय काम्या मिश्रा ने राजधानी में देह व्यापार चलने की पुस्टि की है. वहीं उन्होंने बताया कि प्रलोभन देकर लड़कियों को फ्लैट में बुलाकर धंधा कराया जाता था. तीन लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू कराया है. धंधे में संलिप्त दो युवती और तीन युवक को गिरफ्तार किया गया. एक माह से पटना में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात हवाईअड्डा इलाके में छापेमारी की. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ. वहीं काम्या मिश्रा ने बताया कि मामले का अनुसंधान चल रहा है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. 

Read more on Newsbrief