Back

ऐप्पल का ‘पीक परफॉर्मेंस’ ईवेंट 8 मार्च को, ग्राहकों को नए प्रोडक्ट के लॉन्चिंग की उम्मीद

Brief By Newsbrief / 6:57 PM on 03 Mar 2022



 एप्पल अपने खास ईवेंट में हर बार अपने यूजर्स को नए प्रोडक्ट से चौंकाता रहा है. इसी को लेकर 8 मार्च को एप्पल ने अपने अगले ईवेंट की घोषणा की है. कंपनी ने "पीक परफॉर्मेंस" टैगलाइन के साथ ही मल्टीकलर एप्पल लोगो के जरीए एक आमंत्रण के घोषणा की है. एप्पल की मल्टीकलर लोगो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है.  एप्पल का यह ईवेंट 8 मार्च को रात 11:30 बजे से आयोजित होगी. 
ईवेंट से पहले अफवाहों का बाजार गर्म 
इस वर्चुअल ईवेंट को लेकर अफवाह है कि Apple कम दाम वाले iPhone SE की घोषणा कर सकता है. ये भी माना जा रहा है कि नया iPhone SE 5G, तेज A15 CPU चिप और बेहतर कैमरों के साथ आएगा. इसका डिजाइन वर्तमान iPhone SE के समान ही होगा. इसका मतलब है कि नया iPhone SE में भी टच आईडी की सुविधा बरकरार रह सकता है. 
Apple iPad Air के लेटेस्ट मॉडल के भी लॉन्च होने की संभावना 
Apple iPhone SE के साथ ही इस ईवेंट में Apple iPad Air का लेटेस्ट मॉडल भी लॉन्च हो सकता है. इस नए iPad Air को सेल्युलर की सुविधा के साथ ही नया सीपीयू और 5जी के साथ आने की उम्मीद है. इसक साथ ही एप्पल नए आईओएस 15.4 अपडेट को भी रोल आउट कर सकता है. इस नए अपडेट से फेस मास्क पहने हुए फेस आईडी से लैस आईफोन और आईपैड को अनलॉक करना संभव हो जाता है. 

Read more on Newsbrief