Brief By Newsbrief / 6:37 PM on 02 Mar 2022
कटिहार (KATIHAR) - कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र के पचबर्गा गांव में बीती रात को बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग लग गई. घटना में दर्जन भर से अधिक घर जलकर खाक हो गए. जिससे क्षेत्र पर में अपरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं आग से लाखों की क्षति होने की खबर सामने आई है. घटना की सूचना मिलने पर मनसाही, प्राणपुर और कटिहार से दमकल की गाड़ियोंं को आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया. घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करने में जुट गई.
देखते ही देखते गांव में फैली आग
वहीं ग्रामीणों की माने तो बिजली के शॉर्ट सर्किट से फैजुद्दीन के घर से आग की शुरुआत हुई और देखते ही देखते आग गांव में फैलने लगी. इस आग में इसहाक, मन्नान, सईदूउर सहित दर्जनों लोगों के घर जलकर खाक हो गए. घटना की सूचना के बाद पंचायत के जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में दमकल टीम की मदद की.