Back

बिहार के मंत्री जीवेश कुमार ने उत्तर प्रदेश में जीत की कामना के लिये बैद्यनाथ धाम में पूजा अर्चना की

Brief By Newsbrief / 2:10 AM on 24 Feb 2022


 

बिहार(Bihar)  आज 23 फरवरी को माननीय मंत्री श्रम संसाधन एवं आईटी विभाग बिहार सरकार मे श्री जिवेश कुमार ने विश्व में अपने देव शक्ति के रूप में प्रसिद्ध और सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाले भगवान शिव के रूप में स्थापित ज्योतिर्लिंग बाबा बासुकीनाथ और बाबा वैद्यनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की.

माननीय मंत्री ने उक्त अवसर पर कहा कि यह पूजा प्रदेश की समृद्धि के साथ, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विजय के लिए किया गया है. अभी मैं यहाँ से सीधे उत्तर प्रदेश को प्रस्थान कर रहा हूँ, जहां पार्टी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप उत्तर प्रदेश की महान जनता से मिलने जहां रहा हूँ. सर्वप्रथम मैं भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूँ और देश सेवा में निरंतर अग्रसर हूं,  हालाँकि की मेरी जिम्मेवारी एक मंत्री के रूप में बिहार सरकार के द्वारा दी गयी है, इसलिए में प्रदेश के श्रमिकों के हितार्थ यहां समर्पण भाव से आया हूँ.

आप सभी अवगत हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश में  अपने कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा किया है. जिसका नेतृत्व आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेद्र दामोदर दास मोदी और गृह मंत्री, आदरणीय श्री अमित शाह जी और सभी मार्गदर्शक मंडल के मार्गदर्शन किया गया है.

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था का उदाहरण, आज वहां की जनता आप सभी के माध्यम से देश को बता रही है.जिसको आगे भी क्रियाशील बनाते हुए, उत्तर प्रदेश को माफियाओं और गुंडों से पूरी तरह मुक्त बनाते हुए, विश्व के पटल पर उसे बेहतर प्रदेश के रूप में स्थापित करना है.

आपको यह भी बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार, प्रदेश में सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय बना कर कार्य कर रही है, श्रमिकों के सहायतार्थ सभी योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ प्रदेश के श्रमिकों को ई श्रम से जोड़ना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है. आई के सेक्टर में नित नए प्रयोग, जिला और राज्य के विभिन्न कार्यालयों को ई कार्यालय के रूप विकसित करना हमारी प्राथमिकता है. बिहार कौशल विकास मिशन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को मिशन मोड में चलाने के साथ CoE के रूप में आई टी आई को उन्नत कर राज्य के युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है. आज प्रदेश की युवा देश और विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं. केंद्र और राज्य की सरकार आपसी समन्वय से प्रदेश के श्रमिकों के हितार्थ सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ देने को निरंतर प्रयत्नशील है. प्रवासी कामगारों और अन्य सन्निर्माण में लगे कामगारों को भी राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं से जोड़कर कर लाभ दे रही है.जो हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

Read more on Newsbrief