Back

बैंकों से लोन लेना हुआ सस्ता,31मार्च तक बैंक नहीं लेंगे प्रोसेसिंग चार्ज

Brief By Newsbrief / 12:43 AM on 06 Jan 2022


 

बैंक ग्राहकों के लिए घर, कार या शिक्षा समेत रिटेल सेगमेंट के सभी तरह के लोन के आवेदनकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकों ने 31 मार्च 2022 तक लोन के लिए लगने वाले प्रोसेसि‍ंग चार्ज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। बैंकों के इस कदम से लोन प्रक्रिया पर आने वाला खर्च करीब आठ से दस हजार रुपये कम हो जाएगा। मालूम हो कि हैं कि ग्राहकों को राहत देने वाले इस फैसले के बाद अर्थव्यवस्था में सार्थक बदलाव देखने को मिलेंगे।बैंक आफ इंडिया के झुमरी तिलैया शाखा के मुख्य मैनेजर बिजु राम ने कार्यभार संभालने के बाद बुधवार को उक्त बातें कही। उन्होनें कहा कि रिटेल सेक्टर में आने वाले लोन पर प्रोसेसि‍ंग चार्ज को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। ऐसे में कार लोन, हाउसि‍ंग लोन और शिक्षा लोन पर 31 मार्च 2022 तक कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। जारी आदेश में यह भी जिक्र किया गया है कि यह सुविधा उन्हीं ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी, जिनकी लोन की किस्त 15 अप्रैल के पहले जारी होगी। बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक बिजु राम का कहना है कि बैंक ने 31 मार्च तक रिटेल लोन पर प्रोसेसि‍ंग चार्ज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अन्य दस्तावेज संबंधी खर्च भी मामूली ही लिया जाएगा। कोई ग्राहक अगर डिजिटल माध्यम से आवेदन करता है तो उसके लिए 75 सौ रुपये दस्तावेज शुल्क ही लिया जाएगा। नान डिजिटल माध्यम से आवेदन करने पर 8500 रुपये का ही शुल्क लिया जाएगा। यह रिटेल सेक्टर के सभी ग्राहकों के लिए लागू होगा। बताते चले कि पदभार ग्रहण करने के बाद बैंक के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की ओर कहा कि ग्राहकों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाय साथ ही ऋण प्रक्रिया के तहत ग्राहको समय पर ऋण उपलब्ध हो। इसका पूरा ख्याल रखा जाय साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि कोरोना काल को देखते हुए प्रतिदिन बैंक में 10 बजे से 2 बजे तक पासबुक अपटूडेट किया जायेगा। इसके लिए एक कर्मी को विशेष रूप से ड्यूटी दी गई है ताकि ग्राहको को कोई असुविधा न हो। बैठक में कर्मियों की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर अधिकारी अंकुर कुमार, गोरी बाला सोरेन, उपासना कुमारी, प्राची मिदवार, शिवशंकर वर्णवाल, अभिषेक कुमार, विनीता कुमारी, अम्बे कुमारी, सहदेव यादव, विकास कुमार, संजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर मुख्य प्रबंधक के कार्यभार संभालने के बाद एरिया मैनेजर विमलकांत झा, एलडीएम महेश प्रसाद आरसीटी के निर्देशक अमरदीप केशरी आदि ने उनका स्वागत किया।

Read more on Newsbrief