Brief By Newsbrief / 5:17 PM on 28 Oct 2021
5 दिन पूर्व हमने दुमका के बासुकीनाथ नगर पंचायत के टैक्स अभिकर्ता द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूली के गोरखधंधा की खबर को प्रमुखता से दिखाई थी। आयुक्त की जांच में इसका खुलासा हुआ था और अभिकर्ता को पक्ष रखने का समय दिया गया था। अभिकर्ता ने आयुक्त कार्यालय में अपना लक्ष्य रखा लेकिन आयुक्त उससे संतुष्ट नहीं हुए। उसके बाद आयुक्त ने संबंधित अभिकर्ता अनूप मंडल पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। कमिश्नर के आदेश पर नगर पंचायत बासुकीनाथ के सिटी मैनेजर सुधांशु शेखर द्वारा जरमुंडी थाना में संवेदक के खिलाफथाना में कांड संख्या 144 / 2021, भादवि की धारा 385, 420 एवं 406 के तहत तक टोल टैक्स बैरियर के संवेदक पर प्राप्त अधिकार का दुरुपयोग करने तथा रंगदारी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही जरमुंडी थाना की पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है। बुधवार की रात जरमुंडी थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह औऱ जरमुंडी बीडीओ मामले की जांच करने बासुकीनाथ नगर पंचायत कार्यालय से लेकर टोल टैक्स वसूली के लिए लगाए गए बेरियर स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है इसलिए कोई भी अधिकारी अभी खुलकर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।