Brief By Newsbrief / 5:15 AM on 23 Oct 2021
सिसई थाना परिसर में सिसई थाना के नए थाना प्रभारी रवि होनाहागा प्रभार लेने के बाद आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से रूबरू होने के लिए शुक्रवार शाम में पुलिस पब्लिक का मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक कि शुरुआत में ग्रामीणों के द्वारा नए थाना प्रभारी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। रवि होनाहागा ने अपराध नशा पान पर रोक लगाने के बात कही। आपसी सद्भाव बनाकर प्रेम पूर्वक रहने की बात भी कही। आम जनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नए थाना प्रभारी को यहां की समस्याओं से रूबरू कराया और सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर सब इंस्पेक्टर कृष्णा तिवारी ,इंद्रजीत कुमार हेमराज कुमार एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के अलावा कई गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।