Brief By Newsbrief / 8:59 PM on 03 Nov 2021
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों ने विधायक बंधु तिर्की से मुलाकात करने के बाद पिछले कई दिनों से जारी आन्दोलन को खत्म करने पर सहमति जताई है। सहायक पुलिसकर्मी आज अपने गृह जिले को लौट जायेगे । गौरतलब है कि सूबे के 22 सौ सहायक पुलिसकर्मी पिछले 37 दिनों दिनों से रांची के मोरहाबादी मैदान में धरने पर थे और आंदोलन कर रह थे । वार्ता में मामला समझने और सुलझाने के लिए सरकार को 2 महीने का वक्त दिया गया है ।