Brief By Newsbrief / 2:43 PM on 22 Oct 2021
रामगढ़ बोकारो मार्ग के गोला थाना स्थित झींझरीतांड के पास ऑटो के पलटने से ऑटो में सवार 2 मजदूर की मौत हो गई। साथ ही एक महिला समेत 5 मजदूर घायल हो गए।
ऑटो गोला प्रखंड क्षेत्र के सुतरी-सगातु से मजदूरों को लेकर रांची जा रही थी। इस दौरान झींझारीतांड के पास सड़क पर कुत्ता आ जाने से ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।दुर्घटना में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों भुइन्या सगातु के धनंजय घटवार(32वर्ष) और प्रकाश बेदीया (28 वर्ष ) की मौत हो गई। शेष पांच घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।