Back

पटना में दिनदहाड़े लूट : पेंट दुकान में लूट की वारदात, बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की

Brief By Newsbrief / 1:50 AM on 08 Nov 2021


राजधानी में अपराधी एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पाटलिपुत्र में पेंट दुकान में दिनदहाड़े घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपरधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी कही और मौके से  फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि लूट की रकम का खुलासा नहीं हो पाया है. दुकानदार काफी डरे हुए हैं. सूत्रों की माने तो तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधी हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है । वहीं पुलिस मोके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है. वहीं इलाके में लगे सीसीटीव कैमरे की फूटे को खंगाल रही है और इसके जरिये अपराधियों की पहचान में जुट गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Read more on Newsbrief