Brief By The Times of India / 9:57 PM on 20 May 2021
बेगूसराय में एक नशेड़ी पिता ने धारदार हथियार से काटकर अपने इकलौते 7 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद अपने इकलौते बेटे के शव को घर के अंदर चौकी के नीचे छिपाकर फरार हो गया। मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है।
Read more on The Times of India